शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। समाजसेवी संस्था 'सहयोग' के पदाधिकारियों की बैठक कच्चा कटरा स्थित एक मैरिज लॉन में आयोजित हुई। अध्यक्ष स्तुति गुप्ता और महासचिव सरदार हरजीत सिंह ने बताया कि तय कार्यक्रमों के अनुसार पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बैठक में संस्था के संस्थापक मोहम्मद शाहनवाज खां एडवोकेट, अनिल गुप्ता प्रधान, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, जिला प्रभारी विकास सक्सेना, नुजहत अंजुम, शिवम वर्मा, सोमेश यादव, एडवोकेट जितेंद्र सिंह, एडवोकेट शफीकुद्दीन अंसारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वर्षभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...