वर्ल्ड हेल्थ डे पर आयोजित होगी विशेष कार्यशाला
भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एसएम कॉलेज के होम साइंस विभाग द्वारा मंगलवार को वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी। इसका विषय 'एनीमिया एंड पीसीओडी फॉर हेल्थ अवेयरनेस' रखा गया है। विभाग की हेड डॉ. लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. निशा झा करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में टीएमबीयू के प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह जबिक विशेष अतिथि के रूप में पीजी होम साइंस की हेड डॉ. शेफाली मौजूद रहेंगी। आयोजन सचिव डॉ. कुसुम भारती ने बताया कि कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. विनय कुमार झा और डॉ. दीप्ति सिन्हा होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.