जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर। वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे (उच्च रक्तचाप दिवस) के अवसर पर रविवार सुबह 6.30 बजे से एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच शिविर आयोजित किया गया। एग्रिको मैदान में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने आए 78 लोगों की ब्लड प्रेशर की जांच की गई। कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से यह आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रीतपाल सिंह बिजी ने सभी से शिविर का लाभ उठाने की अपील की जबकि आयोजन के लिए कमलेश को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहा कुमारी, अंजलि सहित अन्य का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...