धनबाद, अक्टूबर 3 -- हरिणा, प्रतिनिधि। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित वर्ल्ड स्कूल समिट में प्रतिष्ठित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड मिलने पर ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट, धनबाद एवं ब्रह्मर्षि सहजानंद सेवा समिति, बाघमारा की ओर से डॉ मुकेश कुमार राय को सम्मानित किया गया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कुंवर व समिति अध्यक्ष मदन मोहन ने महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, स्वामी सहजानंद सरस्वती एवं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन विनोद कुमार व धन्यवाद ज्ञापन रामप्रवेश सिंह ने किया। मौके पर संतोष कुमार, कृष्ण कन्हैया राय, मनोज सिंह, पप्पू सिंह, एसएन राय, राहुल कुमार, बबलू शर्मा, सुशील कुमार सिंह, गौतम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्त...