वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर में एलिम्को की सरिता ने जीता रजत
कानपुर, अगस्त 2 -- कानपुर। मिस्र की राजधानी काहिरा में वर्ल्ड बोकिया चैलेंजर-2026 का आयोजन 25 से 31 जुलाई के बीच किया गया। इसमें भारत की पैरा बोकिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक जीता। कानपुर स्थित एलिम्को की कर्मचारी सरिता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बीसी-3 महिला व्यक्तिगत और बीसी-3 पेयर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश और संस्थान का मान बढ़ाया। बीसी-3 पेयर वर्ग में सरिता ने सचिन चमरिया के साथ भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस स्पर्धा में एलिम्को के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह सिकरवार ने रैंप ऑपरेटर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि सचिन चमरिया के रैंप ऑपरेटर दिवान सासनी रहे। भारतीय टीम के बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन से देश को दो रजत पदक मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.