मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वर्ल्ड बैंक की टीम बुधवार को शहर में पहुंची। सर्किट हाउस में डीएम सुब्रत कुमार सेन के साथ मुलाकात हुई। नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह के साथ टीम ने कंपनीबाग में सिटी पार्क के पास स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल व कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। वहां से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम को देखा। मौके पर मौजूद नगर आयुक्त व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने तकनीकी प्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बाद में वर्ल्ड बैंक की टीम ने सिकंदरपुर लेक फ्रंट सौंदर्यीकरण को भी देखा। साथ ही बूढ़ी गंडक नदी के किनारे स्थित सीढ़ी घाट (सिकंदरपुर) का भी जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...