फतेहपुर, जून 29 -- फतेहपुर। रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वाली सर्व फार ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को नेशनल सोशल इम्पेक्ट अवार्ड-2026 और वर्ल्ड बुक आफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान निफा द्वारा लखनऊ स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी बाजपेई सभागार में राष्ट्रीय समारोह के दौरान दिया गया। संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह व शोभित सिंह, फूल सिंह मौर्या को संयुक्त रूप से महिला आयोग की अध्यक्ष डा.बबीता सिंह चौहान, लघु उद्योग मंत्री नटवर गोयल, संदीप बंसल, निफा के राष्ट्रीय सेक्रेटरी अश्विनी सेठी, इंडियन रेड क्रास सोसाइटी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, सर्वेश अस्थाना ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। यह भी पढ़ें- बीबीएयू में राष्ट्रीय सामाजिक प्रभाव पुरस्कार समारोह में 264 समाजसेवी सम्मानित यह भी प...