रांची, जनवरी 30 -- रांची, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड फोरम ऑफ एकाउंटेंट्स 2.0 में आईसीएआई रांची शाखा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ। सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल क्षेत्र में पहली बार आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर उत्साह देखा गया। सीआईआरसी के चेयरमैन सीए अंकुर कुमार गुप्ता और रांची शाखा के चेयरमैन सीए अभिषेक केडिया ने बताया कि ऐसे वैश्विक मंच चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे की पहचान को सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सदस्यों को बदलते आर्थिक, तकनीकी और नियामकीय परिवेश के अनुरूप अपडेट रखने में सहायक है। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय सम्मेलन में 50 से अधिक तकनीकी एवं प्रोफेशनल सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...