कानपुर, दिसम्बर 30 -- कानपुर। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से वर्ल्ड टेबल टेनिस यूथ कंटेंडर चैम्पियनशिप 2 से 5 जनवरी 2026 के बीच गुजरात के वडोदरा में आयोजित की जा रही है। इसमें टेबल टेनिस एसोसिएशन कानपुर के सचिव संजय टंडन का चयन निर्णायक के रूप में हुआ। संजय टंडन एक अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस अंपायर हैं और इससे पूर्व भी वह कई अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। उनके चयन पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव पाठक, गीता टंडन कपूर, आशीष कपूर, आशुतोष सत्यम झा, अरुण दुबे, सुनील सिंह, अविनाश यादव, अनिल वर्मा, अभिसारिका यादव और सुनील पाल ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...