वाराणसी, मार्च 27 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लहरतारा स्थित मानव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से गुरुवार को स्पोर्ट्स कराटे रूल्स सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान 70 प्रशिक्षकों ने वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से 2026 से लागू नियमों की जानकारी हासिल की। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से अंतर्राष्ट्रीय जज एवं मेम्बर रेफरी कमीशन कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के सिहान तारकनाथ सरदार ने काता और कुमिते के नियमों को साझा किया।इसके पूर्व सेमिनार का उद्घाटन मानव अकादेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिक्षु चंदिमा थेरो ने किया। संस्था के महासचिव किसलय मानव तथा संरक्षक श्वेत प्रकाश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंशी भारत शर्मा तथा कराटे असोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव क्योशी जसपाल सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित...