ईस्ट रदरफोर्ड, जुलाई 20 -- FIFA World Cup 2026 का फाइनल अर्जेंटीना और स्पेन के बीच न्यू जर्सी के स्टेडियम में खेला गया। इस दौरान स्टेडियम में लियोनेल मेसी के हजारों समर्थक बैठे थे। इसके अलावा दुनिया के कोने-कोने में देर रात टीवी के आगे नजरें गड़ाये बैठे करोड़ों प्रशंसकों की जुबां पर एक ही नाम था। वह नाम लियोनेल मेसी का था, लेकिन विश्व कप में सुनहरे सफर के आखिरी पड़ाव पर उनका चहेता यह सितारा बेनूर हो गया। खेल के 106वें मिनट में फेरान टोरेस के गोल के दम पर स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर अपना दूसरा विश्व कप खिताब जीता, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरा खिताब जीतने से चूक गई। दक्षिण अमेरिकी धुरंधर से छिनकर यूरोपीय दिग्गज ने विश्व फुटबॉल की बादशाहत पर कब्जा कर लिया। ब्राजील (1958 और 1962) के बाद लगातार दो खिताब जीतने वाली पहली टीम बनने का सपना लेकर फ...