नई दिल्ली, जनवरी 30 -- इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल सॉल्ट का मानना है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को हराना बेहद मुश्किल चुनौती होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को हराने के लिए थोड़ी किस्मत की जरूरत होगी। अगस्त 2023 के बाद से भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल में दमदार प्रदर्शन किया है और आक्रमक खेल दिखाया है। पिछले विश्व कप के बाद से भारतीय टीम खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे सफल टीम रही है। भारत ने 63 मैच खेलते हुए 49 में जीत दर्ज की है और सिर्फ तीन गंवाए हैं। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने कहा है कि भारत इस समय टी20 क्रिकेट में सबसे मजबूत टीम है और उन्हें हराने के लिए केवल कौशल ही काफी नहीं, किस्मत का भी साथ चाहिए। इंग्लैंड के स्टार ओपनर ने एक पॉडकास्ट और हालिया इंटरव्यू में कहा, ''मुझे लगता है कि उन्हें ...