वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के रोमांच में डूबा शहर
फरीदाबाद, मार्च 5 -- फरीदाबाद। टी-20 वर्ल्ड कप के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर औद्योगिक नगरी के खेल प्रेमियों में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मैच की पहली गेंद फिंकते ही शहर की रफ्तार जैसे थम सी गई और लोग अपने घरों, दफ्तरों व सोसाइटियों के कॉमन एरिया में टीवी स्क्रीन के सामने चिपक गए। ग्रेटर फरीदाबाद की हाईराइज सोसाइटियों से लेकर ओल्ड फरीदाबाद की तंग गलियों तक, हर तरफ क्रिकेट का खुमार छाया रहा। सेक्टर-80 और 81 की कई सोसाइटियों में क्लब हाउस के भीतर बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी, जहां सैकड़ों लोग तिरंगा लेकर अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। जैसे ही भारतीय बल्लेबाजों ने चौके और छक्के जड़े, पूरा माहौल तालियों और इंडिया-इंडिया के नारों से गूंज उठा। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और बच्चों में भी मैच को लेकर गजब का उत्साह देखा गया।अभिषेक शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.