नई दिल्ली, जुलाई 20 -- इंग्लैंड दौरे के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमें कई बदलाव देखने को मिले। यहां तक कि इंग्लैंड में आखिरी मैच के लिए भारत के पास बेस्ट इलेवन भी नहीं थी। यही वजह रही कि एक कमजोरी बॉलिंग लाइनअप के साथ भारत उतरा और मैच में 387 रन खाए। भारत 360 तक पहुंचा, लेकिन 27 रन से मैच हार गया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल टीम के खिलाड़ियों की फिटनेस पर बरस पड़े और उन्होंने कहा कि जब वर्ल्ड कप 2027 में आपको 11 मैच लगातार खेलने हैं, लेकिन यहां आप 2-3 मैचों की सीरीज खत्म नहीं कर पा रहे हैं, जो चिंता का कारण है। आखिरी मैच से पहले जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे, जबकि टी20 सीरीज में हर्षित राणा चोटिल होकर वनडे टीम से बाहर हो गए थे। उससे पहले नितीश कुमार रेड्डी इस दौरे पर नहीं जा सके, जबकि हार्दिक पांड्या पहले से चोटिल थे। मोहम्म...