नई दिल्ली, जून 4 -- ICC Women's Cricket World Cup 2025 के नॉकआउट स्टेज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा था, जब फॉर्म में चल रही प्रतिका रावल चोटिल हो गई थीं। प्रतिका का रिप्लेसमेंट टीम इंडिया को चाहिए था। अब कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बताया है कि 30 सेकंड के भीतर इस बात पर सहमति बन गई थी कि प्रतिका की सबसे अच्छी रिप्लेसमेंट शेफाली वर्मा होंगी। शेफाली ने भी निराश नहीं किया। भारत ने उस टूर्नामेंट को जीता और पहली बार भारतीय महिला टीम ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती। इसको लेकर हरमन के अलावा हेड कोच अमोल मजूमदार और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने भी बात की। जियोस्टार पर हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया, "जब वह घायल हुई तो मेरा दिल बैठ गया। एक कोच के तौर पर, आप इसके बारे में ज़्यादा कुछ नहीं कर सकते। आप बस अपनी भाव...