नई दिल्ली, जून 2 -- भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के कैबिनेट में लगभग हर एक बड़ी ट्रॉफी है। घरेलू क्रिकेट से लेकर आईपीएल, एशिया कप से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट की भी कई ट्रॉफी अब विराट कोहली जीत चुके हैं। पिछले साल ही विराट कोहली का आईपीएल जीतने का सपना पूरा हो गया था और अब उस सपने में चार चांद भी लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के बाद लग गए। 2024 में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीतकर व्हाइट बॉल क्रिकेट की आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने का करिश्मा भी कर दिखाया था। आप जान लीजिए कि विराट कोहली के पास कौन-कौन सी ट्रॉफी हैं। विराट कोहली ने कुछ ट्रॉफी तो बतौर कप्तान भी घरेलू क्रिकेट और यूथ क्रिकेट या इंटरनेशनल क्रिकेट में जीती हैं, जबकि ज्यादातर ट्रॉफी उन्होंने टीम में शामिल होते हुए उठाई हैं। विराट कोहली शायद उनके भाग्यशाली कप्तान नहीं कहे जा सकते, लेकिन उनसे ब...