मधेपुरा, फरवरी 17 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार कौशल विकास मिशन (बीएसडीएम) अंतर्गत वर्मीकम्पोस्ट उत्पादक, तृतीय बैच वर्जन 4.0 का शुभारंभ किया गया। संयुक्त कृषि भवन में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी रीतेश रंजन और जिला उद्यान पदाधिकारी मो. जावेद ने संयुक्त रूप से किया। आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 फरवरी से 23 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। किसानों को 60 घंटे का सैद्धांतिक और व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन की व्यावहारिक प्रक्रिया, इकाई स्थापना, गुणवत्ता नियंत्रण और विपणन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए फील्ड विजिट भी कराया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक मनीष कुमार, धनंजय कुमार पांडेय द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान ...