बिजनौर, मार्च 28 -- बिजनौर। वर्धमान कॉलेज बिजनौर में विकसित भारत 2047 उपलब्धियां चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रोफेसर जे के जोशी, मुख्य वक्ता प्रोफेसर प्रशांत घोष महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर प्रीति खन्ना , संगोष्ठी के कन्वीनर प्रोफेसर जे के विश्वकर्मा, कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार, आयोजन सचिव चारु दत्त आर्य सभी ने मिलकर मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया। शनिवार को प्राचार्या प्रो प्रीति खन्ना ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने संगोष्ठी के विषय विकसित भारत 2047 के उद्देश्य और भविष्य में होने वाली संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही संगोष्ठी की कोर कमेटी के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। कुल...