रायबरेली, अप्रैल 27 -- रायबरेली, संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में रविवार को 490 नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड व दीक्षांत समारोह संपन्न हो गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी ने नवप्रशिक्षित रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यबोध कराया। एसपी रवि कुमार, एएसपी आलोक सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने अपराध के बदलते परिवेश को चुनौतीपूर्ण बताते हुए इससे निपटने के तरीके बताए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी के आगमन पर परेड की सलामी से हुई। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस बैंड की धुनों पर रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन व तालमेल के साथ मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर पुलिस को मिले 588 नए जवान, भव्य पासिंग आउट परेड के ...