एक संवाददाता, मार्च 26 -- बिहार के सारण (छपरा) जिले से फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। वर्दी पहनकर आए बदमाश ने एक ज्वेलर्स को बीच सड़क चुना लगा दिया और उनकी सोने की 3 अंगूठियां ले उड़े। बीबीपुर गांव निवासी सुरेश्वर प्रसाद ठगी का शिकार हुए हैं। वह स्वर्ण व्यवसायी (ज्वेलर्स) हैं और कोल्ड स्टोरेज के भी मालिक हैं। ठगी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित व्यवसायी ने पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित सुरेश्वर प्रसाद ने बताया कि वे बुधवार को छपरा स्थित अपने भाई के घर श्राद्ध कर्म में शामिल होने गए थे। शाम में करीब 3 बजे बाद वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गड़खा रेलवे ढाला पार कर आगे बढ़े, पीछे से एक युवक ने चाचा-चाचा कह कर उन्हें आवाज दी। आवाज सुनकर उन्होंने गाड़ी रोक द...