नई दिल्ली, मई 24 -- सोशल मीडिया पर वर्दी में रील डालना आठ पुलिस कर्मियों को महंगा पड़ गया। रील वायरल होने पर पांच दरोगा, दो महिला दरोगा और एक महिला सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है। सभी के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप है कि सभी ने पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन किया है। कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है। अन्य पुलिस कर्मी अपनी रील डिलीट करने में जुट गए हैं। सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर पिछले दिनों एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने पुन: दिशा निर्देश जारी किए थे। लगातार यह आरोप लगा रहे थे कि पुलिस कर्मी वर्दी में रील बना रहे हैं। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने मीडिया सेल को पुलिस कर्मियों के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर रखने क निर्देश दिए थे। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील डालने में आठ पुलिस कर्मी चिन्हित हुए। सभी को लाइन...