लखीमपुरखीरी, जून 22 -- वर्दी पहनकर रील बनाने वाली महिला थाने की एक सिपाही पर कार्रवाई हो गई। एससपी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उसे निलंबित की दिया है। इसी के साथ एक अपुष्ट मैसेज को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले इंस्पेक्टर को भी निलंबित किया गया है। एसएसपी ने सोमवार को विभागीय मर्यादा का उल्लंघन करने में चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर विभागीय कार्रवाई भी होगी। महिला आरक्षी अर्चना यादव पर आरोप है कि उसने पुलिस वर्दी में रील बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इस रील की जानकारी एसएसपी तक पहुंची। विभागीय सोशल मीडिया नीति-2023 के उल्लंघन के आरोप में उसे निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक असलम अली ने पुलिस विभाग से संबंधित एक अपुष्ट व भ्रामक खबर व्हाट्सएप ग्रुप में प्रसा...