उज्जैन, अगस्त 18 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में पिछले तीन दिनों से महाकाल दर्शन और नागचंद्रेस्वर दर्शन को पहुची लाखों की संख्या की भीड़ में महाकाल मंदिर और पुलिस प्रशासन का मानवीय चेहरा भी सामने आया है, जहां भक्तों के भीड़ में फंसे श्रद्धालुओं को भोजन के साथ पानी की व्यवस्था करते पुलिस प्रशासन और मंदिर के लोग नजर आए। वंही दूसरी ओर भीड़ में बीमार लोगों को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाने के लिए कड़े संघर्ष के बाद भी पहुंचाया गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे युवक को लगी भूख को देखते हुए युवक के लिए भोजन मंगवाया और साथ खुद भी भोजन किया। वीडियो वायरल होने के बाद शहर की जनता कह रही की उज्जैन पुलिस - वर्दी भी, हमदर्दी भी। गौरतलब है कि पिछले 36 घंटो से पुलिस प्रशासन उज्जैन कलेक्टर सहित मंदिर प्र...