वर्दी पहनने की चाह ने बनाया फौजी, खेल के मैदान से भी था गहरा नाता
छपरा, अगस्त 12 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सारण के लाल छोटू शर्मा सिर्फ एक जांबाज सैनिक ही नहीं, बल्कि अपने गांव और पंचायत के युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय थे। खेल से उन्हें बचपन से ही गहरा लगाव था। क्रिकेट खेलना उन्हें बेहद पसंद था और वे खुद भी अच्छा क्रिकेट खेलते थे। गांव के युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आसपास के खिलाड़ियों की मदद करना और क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन कराना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा। खेल के मैदान से युवाओं के बीच बनाई अलग पहचान बेला शर्मा टोला के रहने वाले छोटू शर्मा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे। गांव-पंचायत के लोगों से उनका सीधा जुड़ाव था। किसी जरूरतमंद की मदद हो या युवाओं के लिए खेल का आयोजन में व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.