कानपुर, अप्रैल 2 -- कानपुर। पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से वसूली करने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाली की जमानत अर्जी अपर जिला जज 22 ने खारिज कर दी। आरोपी को बीते 17 फरवरी को अनवरगंज पुलिस ने जेल भेजा था। अनवरगंज पुलिस और डीसीपी सेंट्रल की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहनकर वसूली और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करता है। इस पर पुलिस टीम ने डिप्टी पड़ाव से घंटाघर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। संदिग्ध कार आई-20 को रोका तो वर्दी पहने एक व्यक्ति कार चला रहा था। कार पर लखनऊ का नंबर और ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स सेंट्रल रेंज लखनऊ अंकित था। पूछताछ शुरू हुई तो वर्दी पहने युवक ने अपना नाम संजय कुमार सिंह निवासी दोस्तीनगर कोतवाली उन्नाव बताया। तैनाती स्थल पूछने पर टालमटोल करने लगा। जिसके बाद उसे पुलिस ने जेल भेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.