वर्दी के लिए पात्रता नहीं रखने वाले कर्मचारियों का ड्रेस भत्ता रोकने का आदेश
चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- चक्रधरपुर। रेलवे के इलेक्ट्रिक लोको शेड (टीआरएस), डीजल शेड (इलेक्ट्रिक और मेकेनिकल), टीआरडी और टावर वैगन ड्राईवरों को काफी समय से ड्रेस भत्ते का भुगतान नहीं किया गया है जो ड्रेस रेगुलेशन 2004 का उल्लंघन है। रेलवे बोर्ड के परिपत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार इन कर्मचारियों की इन श्रेणियों में ड्रेस भत्ते के पात्र नहीं है। इसके कारण इन कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से ड्रेस भत्ते का भुगतान रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही भुगतान किए ड्रेस भत्ते का मूल्यांकन करने एवं कर्मचारियों को भुगतान की गई राशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। साथ ही बोर्ड ने इस सबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर संबंधित अधिकारियों को सौंपने का दिशा निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.