वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 13 -- आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को ट्रेन रुकवाने के विवाद में आरपीएफ जवानों के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक से जमकर मारपीट और घसीटकर थाने ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरपीएफ कर्मियों पर केस दर्ज कर सस्पेंड किया गया है। वहीं, जांच के लिए सीनियर डीओएम, सीनियर डीईई और सीनियर डीएससी आरपीएएफ की कमेटी बनी है। आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार सुबह हुए घटनाक्रम के बाद शाम को डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर अपनी पत्नी व परिजनों के साथ डीआरएम के बंगले पर धरना देने पहुंच गए। परिजन आरोपी आरपीएफ कर्मियों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग कर रहे थे।बीजेपी सांसद ने आरपीएफ कर्मियों को लगाई फटकार मामले की जानकारी पर पहुंचे सांसद राजकुमार चाहर ने भी डीआरएम को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। जाते...