जहानाबाद, मार्च 2 -- मेहंदिया, निज संवाददाता कलेर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के वर्दली बिगहा ग्राम से सोमवार को 30 लीटर देसी शराब बरामद की। शराब विक्रेता रविंद्र सिंह को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि वर्दली बिगहा ग्राम निवासी रविंद्र सिंह शराब का कारोबार करते हैं। जिसके बाद उनके घर से गिरफ्तार किया गया उस समय वे झूले में शराब बेचने का काम कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...