सिद्धार्थ, अक्टूबर 2 -- शोहरतगढ़। क्षेत्र के नीबी गांव में बुधवार को सपाइयों ने पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के संदेश व पार्टी की नीतियों को जनता के बीच साझा किया गया। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता परेशान है। चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसान परेशान हैं। 2027 विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है, क्योंकि भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस अवसर पर हरिनारायण यादव, रामू यादव, लवकुश सैनी, हरिद्वार, सुदामा, कपूर चंद्र, निजामुद्दीन, नीरज चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...