कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रबंधन महोत्सव मिस्टिका का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ उद्यमी बलराम नरूला, उद्यमी अतुल सेठ, स्कूल के निदेशक प्रो. सुधांशु पाण्डिया व मनाली तिवारी ने किया। एक ओर जहां छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, वहीं दूसरी ओर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मिस्टिका में क्विज, क्राफ्टिंग, कुकिंग, स्टार्टअप आइडियाज, स्टोरी टेलिंग सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। साथ ही, मोटिवेशनल स्पीकर यश तिवारी का विशेष सत्र आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को कॅरियर और जीवन से जुड़ी जानकारी दी। उद्यमी बलराम नरूला ने कहा कि सांस्कृतिक महोत्सव संस्थानों में उल्लास का वातावरण निर्मित करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.