गुमला, फरवरी 25 -- घाघरा प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले के घाघरा प्रखंड के आदर में विशाल नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की बतौर मुख्य अतिथि भारतीय राजस्व सेवा की अपर आयकर आयुक्त निशा उरांव ने कहा कि वर्तमान पेशा नियमावली से विकास नहीं, बल्कि विनाश होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा कानून में ग्राम सभा का गठन गांव के लोग नहीं बल्कि जिले के अधिकारी करेंगे, जबकि योजनाओं का चयन भी गांव के बजाय जिला परिषद करेगी। इससे गांव की ताकत शहर में सिमट जाएगी।उन्होंने कहा कि पहान धर्मांतरण कर रहे हैं,लेकिन पहान बने हुए हैं। धार्मिक जिम्मेदारी के बदले दी गई जमीन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब धर्म बदला जा रहा है तो ऐसी जमीन भी छीनी जानी चाहिए। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि खूंटी में महतो...