आरा, मार्च 25 -- आरा, निज प्रतिनिधि। महाराजा कॉलेज में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाओं की बदलती भूमिका पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या प्रोफेसर कनकलता कुमारी ने की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर अलका रानी गुप्ता थीं, जिन्होंने अपने व्याख्यान में समकालीन समाज में महिलाओं की बदलती भूमिकाओं तथा सशक्तीकरण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रज्ञा राय (विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान एवं संयोजक अनुसूया महिला सशक्तिकरण क्लब ) थी। सचिव डॉ. दीपिका शेखर एवं डॉ. लज्जा वर्मा , डॉ. अभय मिश्रा ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर नालंदा कॉलेज (पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. कुमारी च...