गढ़वा, अप्रैल 11 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय राजकीयकृत जमा दो उच्च विद्यालय में वर्तमान परिदृश्य में संभावित तृतीय विश्व युद्ध के खतरे, भारत पर पड़ता प्रतिकूल प्रभाव विषय पर शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। उसके बाद मुख्य अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय द्वारा विषय प्रवेश कराया गया। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी की पंक्तियां लगेगी आग तो आएंगे घर कई ज़द में यहां पर सिर्फ हमारा मकान थोड़ी है के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उसके बाद सेमिनार का मुख्य सत्र प्रारंभ हुआ। उसमें कुल छह विद्यालयों से आए सोलह प्रतिभागियों ने पीपीटी के माध्यम से अपना प्रस्तुतीकरण दिया। प्रतिभागि...