हाजीपुर, मई 13 -- हाजीपुर, संवाद सूत्र जमुनी लाल महाविद्यालय हाजीपुर में दर्शनशास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्त्वावधान में बुधवार को 'पनपती युद्ध संस्कृति और महावीर के अहिंसा सिद्धांत की प्रासंगिकता' विषयक एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बीरेंद्र कुमार ने की। उन्होंने अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधा प्रदान कर स्वागत किया। सेमिनार में विषय प्रवेश दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा प्रो. (डॉ.) प्रीति कुमारी ने कराया। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में अहिंसा के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए स्वामी महावीर के सिद्धांतो से रूबरू कराया।

महावीर के सिद्धांत मुख्य वक्ता और अतिथि लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर के दर्शनशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने भगवान महावीर के प्रमुख महाव्रतों की चर्...