वर्तनी, लेखन और उच्चारण की गलतियों को सुधारें
लखनऊ, जून 24 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता बीबीएयू में बुधवार को हिंदी प्रकोष्ठ की ओर से हिंदी टिप्पण आलेखन में व्याकरणिक अशुद्धियां विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ता एलयू हिंदी विभाग के पूर्व प्रो. हरिशंकर मिश्रा ने कार्यालयी कामकाज में होने वाली व्याकरणिक अशुद्धियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने वर्तनी, उच्चारण, शब्द रचना, द्वित्व व्यंजन, लिपि की अस्पष्टता, गलत उपसर्ग-प्रत्यय के प्रयोग, रेफ के नियम और हलन्त से जुड़ी सामान्य गलतियों को उदाहरण सहित समझाया और उन्हें सुधारने के व्यावहारिक टिप्स दिए। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, डॉ. बलजीत कुमार श्रीवास्तव,प्रो. शिल्पी वर्मा, प्रो. विपिन सक्सेना सहित कई शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.