वर्णित ने स्टेट बॉक्सिंह में रजत पदक जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 14 -- गाजियाबाद, वंदना। स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर वर्णित ने जिले का नाम रोशन किया। चित्रकूट में 10 से 13 जुलाई तक प्रदेशस्तरीय अंडर-17 बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वर्णित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 66-70 किलोग्राम भारवर्ग में सभी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वर्णित महामाया स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास करते हैं। मंडलीय ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर वर्णित का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। वह पहले भी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर पदक जीत चुके हैं। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने वर्णित को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बॉक्सिंग प्रशिक्षक ज्योति नागर ने वर्णित के प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.