वर्णिता संस्था ने मनाई दादा भाई नौरोजी की जयंती
हमीरपुर, सितम्बर 4 -- भरुआ सुमेरपुर। वर्णिता संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को दादा भाई नौरोजी की जयंती मनाई गई। संस्था के अध्यक्ष डॉ.भवानीदीन ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि दादा भाई नौरोजी सही अर्थों में देश के समर्पित सपूत थे। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका जन्म चार सितंबर 1825 को मुंबई में नौरोजी पलांजी और मानेक बाई के घर हुआ था। उन्होंने बहुत पहले ही स्वराज्य एवं स्वशासन की बात उठाकर देश की स्वतंत्रता की दिशा में महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए थे। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति इलेक्ट्रीशियन, रामबिहारी, प्रेम, प्रिंस, अमित, रामनारायन सोनकर, सतेंद्र और अखिलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.