अल्मोड़ा, मई 2 -- अल्मोड़ा। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से वर्णिका पाण्डेय का चयन कथक नृत्य छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। अल्मोड़ा जिले के सौनाशिलिंग गांव की वर्णिका आठवीं का छात्रा है। वर्णिका इससे पूर्व कथक नृत्य की कई प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय और प्रादेशकि स्तर पर विजेता रह चुकी है। वह वर्तमान में इंडियाज टैलेंट फाइट टीवी शो में चयनित हैं। वह नटराज डांस एवं जुम्बा एकेडमी से कथक नृत्य सीख रही हैं। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय संगीत गुरु हर्ष टम्टा के अलावा माता-पिता को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...