लखनऊ, फरवरी 22 -- विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने लखनऊ में लागू वर्टिकल व्यवस्था की आलोचना की है। संगठन के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश अवस्थी ने बताया कि नई व्यवस्था के कारण न केवल कर्मचारी, बल्कि आम उपभोक्ता भी काफी परेशान हैं। उन्होंने पुरानी व्यवस्था को पुनः बहाल करने की मांग की। वह रविवार को कैसरबाग स्थित गांधी प्रेक्षागृह में संगठन के 46वें महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रबंधन की कार्यशैली और वादाखिलाफी का विरोध करते हुए कहा कि यदि प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी, तो संगठन प्रदेशव्यापी बड़े आंदोलन के लिए विवश होगा। उन्होंने बताया कि प्रबंधन द्वारा वर्तमान में किए जा रहे नियम विरुद्ध स्थानांतरणों से प्रदेश भर में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रमुख महामंत्री मोहन जी श्रीवास्तव ने कहा कि फरवरी 2009 के बाद के तृतीय श्रेणी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.