लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने बिजली विभाग द्वारा लागू की गई वर्टिकल व्यवस्था को उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बताते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। परिषद ने कहा है कि उपभोक्ता छोटी-छोटी समस्याओं के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या दूर नहीं हो रही है। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन ने ठोस तैयारी और उपभोक्ता हितों पर विचार किए बिना उपभोक्ताओं पर वर्टिकल व्यवस्था थोप दी। आधे से अधिक जिलों में वर्टिकल व्यवस्था लागू की जा चुकी है और अब बचे जिलों, खासकर पूर्वांचल में भी इसे लागू करने की तैयारी है। यह तब है जब उन जगहों के लोग खासे परेशान हैं, जहां यह व्यवस्था लागू है। शिकायतों के निपटारे को एक-दो केंद्रीय बिंदुओं पर केंद्रित कर द...