लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बिजली वितरण की वर्टिकल व्यवस्था पर तमाम उपभोक्ताओं ने सवाल उठाए हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबिनार में उपभोक्ताओं ने अपनी दिक्कतें बताईं। उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि जेई-एई के बजाय लोगों को अपनी समस्याएं 1912 पर दर्ज करवानी पड़ रही हैं। समय से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है और इससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन उसके अनुपात में कर्मचारी बढ़ाने के बजाय संविदा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है। आने वाली गर्मियों में उपभोक्ताओं को काफी समस्या झेलनी पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...