प्रयागराज, फरवरी 6 -- रेल सुरक्षा को नई मजबूती देने की दिशा में उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। एनसीआर ने लोको पायलटों को कवच (स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली) का प्रशिक्षण देने के लिए देश का पहला वर्चुअल रियलिटी आधारित सिम्युलेटर शुरू किया है। यह अत्याधुनिक सिम्युलेटर कानपुर स्थित बहु-विषय मंडलीय प्रशिक्षण संस्थान में स्थापित किया गया है, जहां प्रयागराज मंडल के लोको पायलटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार, यह हल्की और पोर्टेबल किट किसी भी स्टेशन या डीजल शेड में ले जाकर उपयोग की जा सकती है। एनसीआर जीएम नरेश पाल सिंह ने इसे सुरक्षित और आधुनिक रेल संचालन की दिशा में अहम कदम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.