सासाराम, जून 13 -- सासाराम, एक संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के उद्देश्य से रविवार को जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए विशेष वर्चुअल योग सेशन आयोजित किया जाएगा। यह योग सत्र सुबह 6.15 बजे से 7.35 बजे तक चलेगा, जिसका आयोजन आयुष मंत्रालय द्वारा यूट्यूब के माध्यम से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा ऑनलाइन योग कार्यक्रमकार्यक्रम की जानकारी स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनएचएम कर्मी, आशा, एएनएम, सीएचओ समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों की सहभागिता अनिवार्य की गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन और अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ...