लखीमपुरखीरी, मई 14 -- ईधन बचाने के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की पहल के बाद जिले में वर्चुअल बैठकों पर जोर है, जिससे अधिकारी बैठकों में भाग लेने के लिए न दौड़ें। इसके अलावा समाधान दिवसों में भी वाहन शेयरिंग की तैयारी है। जिले का क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण तहसील समाधान दिवसों में शामिल होने के लिए अधिकारी अलग-अलग वाहनों से जाते हैं अब वाहन शेयर करके अधिकारी समाधान दिवसों में जा सकते हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिले में सांसद, विधायक अपनी गाड़ियों से चलते हैं। इसके अलावा जिला स्तरीय अधिकारी भी दफ्तर जाने व निरीक्षण के लिए वाहन का प्रयोग करते हैं। यह भी पढ़ें- डीजल बचत को लेकर काफिलों पर लगाम की कवायद शुरू मीटिंग में जाने के लिए वाहनों का प्रयोग होता है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की अपील के बाद अब मीटिंग ...