दुमका, मई 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका की ओर से रविवार को केन्द्रीय कारा, दुमका में वर्चुअल माध्यम से जेल अदालत विधिक जागरूकता शिविर सह मेडिकल कैंप का आयोजन मोहित चौधरी अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी दुमका की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना तथा उनके मामलों के निष्पादन में आवश्यक कानूनी सहायता प्रदान करना था। जेल अदालत के दौरान बंदियों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई तथा उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बंदियों को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रक्रियाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- जेल पहुंची विधिक सेवा प्राधिकार की टीम, बंदियों को दी कानूनी सहायता कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, जेल प्रशासन के अधिकारी, अध...