वर्चस्व को लेकर गब्बर व अंकित गैंग ने की थी काली माता मंदिर रोड पर फायरिंग
बिजनौर, सितम्बर 21 -- शहर में झालू रोड पर काली माता मंदिर के पास फायरिंग की घटना वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच हुई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। 16 सितंबर को तीन कारों में सवार युवकों के बीच हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो और दूसरे से 315 बोर का तमंचा बरामद किया है। मामले में 10 से 15 अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को हीलर्स अस्पताल से काली माता मंदिर रोड के बीच दो वाहनों में सवार युवकों के बीच फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.