नई दिल्ली, मई 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भलस्वा डेरी इलाके में वर्चस्व को लेकर नाबालिगों के दो गुटों में हुई झड़प के दौरान एक किशोर की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय विशाल के तौर पर हुई है। हत्या के आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि विशाल अपनी मां रिंकू देवी के साथ कलंदर कॉलोनी में रहता था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। वह पढ़ाई छोड़कर आसपास की फैक्टरियों में काम करता था। यह भी पढ़ें- दिल्ली में सरेआम कत्ल: युवक पर ताबड़तोड़ वार, CCTV में कैद हुई हमलावरों की दरिंदगी; अस्पताल में तोड़ा दम विशाल को इलाके के कुछ लड़कों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसे लेकर रिंकू देवी ने थाने में शिकायत भी दी थी। बताया जा रहा है...