मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगंबरपुर गांव में होली की शाम आपसी विवाद और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प के दौरान गोलीबारी हुई। गोली एक पक्ष के किशोर आयुष कुमार (16) को लग गई। बैरिया स्थित निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। पुलिस ने आयुष के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें सात नामजद और 40 से 50 अज्ञात को आरोपित बनाया गया है। दो पक्षों में हिंसक झड़प और गोलीबारी की सूचना मिलने पर एसडीपीओ टाउन-2 विनीता सिन्हा और अहियापुर थानेदार रोहन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को शांति स्थापित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया। अन्य की तलाश जारी है।घायल आयुष ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.