फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर । कल्यानपुर थाना के मदोकीपुर गांव में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पहले पक्ष की ओर से आशारानी पुत्री रामकृपाल, रामकृपाल पुत्र ननकऊ सुनीता पत्नी रामकृपाल और मलाई पुत्र ननकऊ घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से सचिन पुत्र राजेश, राजेश पुत्र श्यामलाल तथा दिनेश पुत्र श्यामलाल को चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.