दुमका, फरवरी 23 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वर्ग 6 में नामांकन को लेकर छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय में प्रवेश हेतु कुल 133 छात्राओं द्वारा आवेदन किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों की काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। काउंसिलिंग के दौरान छात्राओं के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आयु, आवासीय प्रमाण एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस संबंध में विद्यालय की वार्डन अर्पणा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों के आधार पर योग्य छात्राओं का चयन किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके। इस विद्यालय की कुल रिक्त...